- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खेत में मिला...
उत्तर प्रदेश
Up News: खेत में मिला लापता लड़की का शव , हत्या की आशंका
Sarita
22 Jun 2025 11:41 AM IST

x
Up News: शनिवार की सुबह लोगों ने गांव के पप्पू गौतम के मक्के के खेत में एक युवती का शव पड़ा देखा। खेत युवती के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलने पर सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर संभव दिशा में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हर पहलू पर जांच की जाएगी। लापता युवती का शव शनिवार की सुबह गांव में ही खेत में पड़ा मिला। परिजन शुक्रवार शाम से ही उसकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक गाल व होंठ पर इंसानी दांतों के निशान हैं। शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट नहीं है। इसलिए पुलिस प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Next Story





