- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मिनी ट्रक...
उत्तर प्रदेश
Up News: मिनी ट्रक ने गाड़ी को मारी टक्कर , ड्राइवर केबिन में फंसा
Sarita
28 Nov 2025 7:28 AM IST

x
Up News: अजीतमल में गुरुवार को देर रात थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक मिनी ट्रक पीछे से किसी वाहन में टकरा गया। इससे चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है। शिकोहाबाद के मोहल्ला रमेश नगर निवासी मनोज मिनी ट्रक की मरम्मत कराने के लिए बृहस्पतिवार को औरैया आया था। देर शाम साढ़े नौ बजे के करीब वह वापस शिकोहाबाद जा रहा था।
हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से आधा किलोमीटर पहले आगे चल रहे किसी वाहन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे मिनी ट्रक उसमें टकरा गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक मनोज उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
TagsUpट्रकगाड़ीटक्करtruckcarcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





