- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तालाब में...
उत्तर प्रदेश
UP News: तालाब में उतराती मिली अधेड़ की लाश,पुलिस कर रही जांच
Sarita
10 Oct 2025 8:19 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। घटना से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। आगे की जाँच जारी है।
यह घटना हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के उरलेहवा गाँव में हुई। गाँव निवासी उदयराज (50) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उदयराज बुधवार शाम लालपुरवा पेट्रोल टंकी के पास स्थित तालाब में मवेशियों को नहलाने गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान रानीसिर गाँव के पास मवेशी घूमते मिले, लेकिन उदयराज नहीं मिले।
गुरुवार सुबह उनका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। खबर मिलते ही परिजन रोते हुए पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जाँच कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने का लग रहा है। जाँच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।
Next Story





