धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2025

Subhi
10 Oct 2025 6:07 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2025
x

मेष राशि, कार्यक्षेत्र में आज सतर्क रहें

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहने की जरूरत है। अधिकारीगण आपके किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। कामकाज में आज सतर्कता जरूरी है। आपके लिए आज बेहद जरूरी है कि, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। वैसे आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। आज आप दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि, अधिकारी की वजह से तनाव मिल सकता है

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी की वजह से तनाव मिल सकता है। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो इसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए रोमांटिक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

मिथुन राशि, कई काम में आपकी व्यस्तता रहेगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज एक साथ कई मोर्चे पर काम करना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र के काम के बीच आपको संतुलन बनाकर रखना होगा। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। माता के प्रति विशेष स्नेह रहेगा, माता से आपको आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि,आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा

आज का दिन कर्क राशि के जातको के लिए अच्छा है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा। आपको आज किसी सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज आपके बच्चे को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,बच्चो के साथ आपको आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आपको आज खानपान में संयम बनाए रखना चाहिए, पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

सिंह राशि,आज शत्रु प्रबल होंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी अनजाने व्यक्ति की मदद लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। संतान की रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ती हुई नजर आएगी। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे।

कन्या राशि, घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए जीवनसाथी के साथ कुछ विचार कर सकते हैं। आज आपको घर के बड़ो से भी सहयोग प्राप्त होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के लिए आप आज कुछ उपहार भी ले सकते हैं। आपको आज किसी मित्र से भी सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज अपने प्रदर्शन से निराशा हो सकती है।

तुला राशि,आपको आज मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान बढाने वाला रहेगा। आपको आज मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आज की शाम आप अपने परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे, कामयाबी भी मिलेगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ आज अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज किसी पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। आपने शौक पूरे कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि,आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में आज आपको कुछ शुभ अवसर मिल सकते हैं। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ उपहार का लेनदेन हो सकता है।

धनु राशि, आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यात्रा का संयोग बनेगा और वाहन एवं यात्रा पर खर्च का योग भी बना हुआ है। घर के बड़ों से आपको सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप अपनी संतान और जीवनसाथी लिए कोई उपहार ले सकते हैं। अगर आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि,आपका रुका हुआ धन मिल सकता है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अचानक से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। आपकी राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपकी लव लाइफ के लिए भी शुभ रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद और आनंददायक होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज आपको नौकरी एवं व्यापार में वरिष्ठों से सहयोग और लाभ होगा। आज इस राशि के जातक शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

कुंभ राशि, घर परिवार में प्रेम और सुख पाएंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज ग्रहों की शुभ स्थिति का आपको लाभ मिल पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके भाई बहन की सेहत में नरमी आने चिंता हो सकती है। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और रुचिकर खान पान का आयोजन कर सकते हैं।

मीन राशि,बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। प्रेमी के साथ आज उपहार का लेनदेन हो सकता है। मीन राशि के जातकों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Next Story
null