- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
Up News: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में हड़कंप
Sarita
25 Feb 2026 8:16 AM IST

x
Up News: गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका के देवर शाहबाज ने फोन के जरिए उसके पिता को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जिला जालौन से अन्य परिजनों के साथ गोंडा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी। पिता अल्ताफ हुसैन ने इसका विरोध करते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर इनकार किए जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsUpविवाहितासंदिग्धमौतइलाकेहड़कंप UPmarried womansuspiciousdeathareapanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





