- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: लोडिंग वाहन...
उत्तर प्रदेश
UP News: लोडिंग वाहन ने डिवाइडर पर बैठे लोगों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
Sarita
18 Jun 2025 9:23 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना पार के झरना नाला इलाके में बुधवार तड़के (18 जून) भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब आम से लदा एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर चल रहे लोगों को कुचलते हुए पलट गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे कई लोग रोजाना की तरह पैदल जा रहे थे। तभी फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रहा एक लोडिंग वाहन चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सीधा सर्विस रोड की ओर मुड़ गया। वाहन ने पहले सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठे 3 लोगों को टक्कर मारी, फिर पलट गया।
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर के रूप में हुई है। वाहन में फंसे चालक की भी मौत हादसे में लोडिंग वाहन का चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। तब तक चालक की भी मौत हो चुकी थी।
ड्राइवर के अलावा वाहन में एक कंडक्टर भी मौजूद था जो इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई गाड़ी को हटाया और यातायात फिर से शुरू करवाया।
TagsUPवाहनलोगोंटक्कर4 मौतUPvehiclepeoplecollision4 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





