भारत

रील का नशा! मौत का LIVE वीडियो...VIDEO बना रहा था दोस्त

jantaserishta.com
18 Jun 2025 9:06 AM IST
रील का नशा! मौत का LIVE वीडियो...VIDEO बना रहा था दोस्त
x
वीडियो सामने आया.
हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार के गोविंदपुरी घाट पर गंगा में नहाते हुए बड़ा हादसा हो गया. यहां एक विकास नाम का शख्स अपने दोस्त से वीडियो बनवा रहा था. वीडियो के लिए वह रेलिंग पार करते हुए आगे पहुंच गया, बाद में वह पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया और लापता हो गया. हैरानी की बात है कि दोस्त को कुछ समझ ही नहीं आया और वह वीडियो ही बनाता रह गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अगले दिन विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ जिसे पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया गया, विकास सहारनपुर का रहने वाला था और दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया था और इस दौरान गंगा स्नान करने लगा था.
ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम की है , 40 साल का विकास पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने साथी प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर के साथ कार से हरिद्वार घूमने आया था. यहां वह गोविंदपुरी घाट पर गंगा में नहाने लगा. जब विकास स्नान करने के लिए गंगा में उतरा तो उसका साथी मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा.
स्नान के दौरान विकास रेलिंग पार करने के बाद तैरने लगा, कुछ ही दूर जाने पर वह पहले रेलिंग के करीब आया, लेकिन फिर पानी के बहाव में आकर कुछ ही सेकेंड में डूबकर लापता हो गया. पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान भी चलाया पर युवक का कुछ पता नहीं चला. सोमवार को विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ, जिसको पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story