उत्तर प्रदेश

UP News: बेमौसम बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली, दो की मौत

Sarita
10 April 2025 11:36 AM IST
UP News: बेमौसम बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली, दो की मौत
x
UP News: हथगाम थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में बेमौसम बारिश आफत लेकर आई है। दरअसल, देवकली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को हथगाम सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अरविंद कुमार (15) पुत्र सुदर्शन, कुलदीप (14) पुत्र जगतपाल, वंदना देवी (13) पुत्री संतोष पाल, बबलू (22) पुत्र शिवशंकर, सरवन (14) पुत्र रामशंकर, श्यामू (14) पुत्र मोहन, सुशील यादव (27) पुत्र राम अरविंद कुमार और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंदना, बबलू, सरवन, श्यामू और सुशील झुलस गए। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अरविंद कुमार और कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।
Next Story