उत्तर प्रदेश

Up News: शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद और कलश क्षतिग्रस्त

Sarita
28 Sept 2025 6:09 AM IST
Up News: शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद और कलश क्षतिग्रस्त
x
Up News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, जब रामपुर गंगा घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बिजली गिरी। मंदिर का गुंबद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके ऊपर रखा कलश भी टूटकर गिर गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मंदिर कोइरौना थाना क्षेत्र में आता है और सैकड़ों साल पुराना है। घटना के समय मंदिर परिसर में चार बच्चे और कई अन्य श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। अचानक बिजली गिरने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का साउंड सिस्टम, जनरेटर, वायरिंग, लाइटिंग और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। मंदिर समिति नुकसान का आकलन कर रही है और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रही है।
Next Story