उत्तर प्रदेश

Up News: कांवड़िये की बाइक नीलगाय से टकराई, तीन घायल

Sarita
28 July 2025 11:36 AM IST
Up News:  कांवड़िये की बाइक नीलगाय से टकराई, तीन घायल
x
Up News: रामघाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का जत्था सुबह करीब 6 बजे जैसे ही आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हनुमान चौकी के पास नागर वन के पास पहुँचा, तो झाड़ियों से निकलकर एक नीलगाय हाईवे की ओर दौड़ पड़ी। जिससे कांवड़ियों की बाइक नीलगाय से टकरा गई। सावन के सोमवार को दो बाइकों पर तीन कांवड़िये जा रहे थे। दोनों की बाइकें नीलगाय से टकरा गईं। टक्कर में तीनों कांवड़िये घायल हो गए। दो कांवड़ियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही रामघाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का जत्था आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हनुमान चौकी के पास नागर वन के पास पहुँचा, तो झाड़ियों से निकलकर एक नीलगाय हाईवे की ओर दौड़ पड़ी। जिससे कांवड़ियों की बाइक नीलगाय से टकरा गई।
हादसे में सादाबाद निवासी 19 वर्षीय रोबिन, 17 वर्षीय हेमंत और 19 वर्षीय हेमंत पुत्र विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के साथियों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भी सामुदायिक केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक पंकज और फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल ने घायलों का उपचार किया। दो कांवड़ियों रोबिन और हेमंत की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हाथरस के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story