- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:बोलेरो की...
उत्तर प्रदेश
UP News:बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Sarita
23 Jun 2025 12:41 PM IST

x
UP News: बलिया जिले के बांसडीह-मनियर मार्ग पर हालपुर चट्टी के पास सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी ग्रामीणों से जाम समाप्त कराने के लिए वार्ता करने लगे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और तहसीलदार नितिन सिंह ने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही मुआवजे की भी मांग की है। जानकारी के अनुसार मनियर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर हालपुर निवासी अंजनी साहनी के पुत्र आयुष (6) को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story





