भारत

2 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, वजह है ये VIDEO

jantaserishta.com
23 Jun 2025 11:47 AM IST
2 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, वजह है ये VIDEO
x
वीडियो सामने आया.
कानपुर: कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस महकमे की किरकिरी करा दी. दरअसल, यहां पुलिस टीम जिस बदमाश को पकड़ने गई थी, उसे दारोगा ने मिलीभगत करके पहले ही मौके से भगा दिया. सीसीटीवी से दारोगा की करतूत उजागर हुई तो मामले में एक्शन लिया गया. डीसीपी ने आरोपी दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई.
पुलिस ने अपने बयान में बताया कि 12 जून 2025 का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना नवाबगंज एवं कोहना पुलिस द्वारा दबिश दी गई. इस कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को मौके से भगाने का आरोप सामने आया है. वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया उप निरीक्षक एवं एक आरक्षी की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सहायक डीसीपी, कर्नलगंज द्वारा कराई गई. जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई. उनके द्वारा आरोपी को भगाने में संलिप्तता प्रतीत होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल, इस पूरे मामले में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 12 जून को नवाबगंज और कोहना थाने की पुलिस जेल में बंद दीनू उपाध्याय उर्फ धीरज गैंग के वांछित अनूप शुक्ला को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी. लेकिन इससे पहले ही स्थानीय चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज ने अनूप शुक्ला को दबिश की सूचना दे दी. जिसके बाद उनके सामने ही अनूप सूटकेस लेकर निकल गया मगर दोनों ने उसे नजरअंदाज कर दिया. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई, सिपाही विजय राज के साथ बाइक पर अनूप शुक्ला के पास पहुंचा. अनूप बैग लेकर तैयार खड़ा है. जैसे कि उसे पहले से पता हो. आदित्य ने उसे इशारे से भागने का संकेत दिया. अनूप ने भी हाथ हिलाकर जवाब दिया. इसके बाद वह मौके से नौ दो ग्यारह हो गया. जब पुलिस फोर्स दबिश देने पहुंची, तो अनूप वहां नहीं मिला.
फिलहाल, जांच-पड़ताल के बाद चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null