उत्तर प्रदेश

Up News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़के पति ने दोनों पर चलाई गोलियां

Sarita
25 Feb 2025 7:51 AM IST
Up News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़के पति ने दोनों पर चलाई गोलियां
x
Up News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई और उसके प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी पिछले साल अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने फायरिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में नरेश की पत्नी सावित्री (37) पिछले साल अपने पति को छोड़कर उसी गांव के सरजीत के साथ चली गई थी। सोमवार को सावित्री अपने प्रेमी सरजीत के साथ अपने बच्चे को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बच्चे को छोड़ने के बाद दोनों कुछ दूरी पर एक खेत में बैठ गए। इस दौरान सावित्री के पति नरेश ने दोनों पर फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story