- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कब्रिस्तान...
उत्तर प्रदेश
Up News: कब्रिस्तान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Sarita
7 April 2025 11:32 AM IST

x
Up News: बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत रेंदुआ पल्हरी गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। यहां स्थित कब्रिस्तान में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। कब्रिस्तान में लगे बांस के पेड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें करीब 20 फीट ऊपर तक पहुंच गईं। ये लपटें पास के बिजली के खंभों से भी ऊपर जा रही थीं। आग की भयावह स्थिति देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत बाराबंकी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
TagsUpकब्रिस्तानआगUpcemeteryfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





