- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कालीन गोदाम...

x
UP News: आगरा के मोहम्मदपुर (सिकंदरा) में शुक्रवार रात कालीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंच गई। गोदाम के पास एक स्कूल और दो फैक्ट्रियां हैं। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की टीम मामले की जांच करेगी। लाखों के नुकसान का अनुमान है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
कपिल मीरचंदानी का मोहम्मदपुर में मोदी इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम है। यहां से कालीन का व्यापार होता है। बिल्डिंग तीन मंजिला है। गार्ड ने गोदाम के अंदर से आग की लपटें उठती देखीं। उसने मालिक को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। उधर, गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर सीएफओ के साथ ही शास्त्रीपुरम, संजय प्लेस और ईदगाह थाने की दमकल और पुलिस पहुंच गई। गोदाम का मुख्य गेट खोलकर पानी डाला गया।
आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, देर रात तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थीं। सीएफओ के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम के बगल में दो फैक्ट्रियां और डॉ. एमपीएस स्कूल भी है।
TagsUPकालीनगोदामआगलाखोंनुकसानUPcarpetwarehousefireloss of lakhs जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





