- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: प्रेमानंद...
उत्तर प्रदेश
Up News: प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़,रोकी गई पदयात्रा
Sarita
8 Jun 2025 12:11 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पुलिस और प्रशासन को भी स्थिति संभालने में दिक्कतें आने लगीं। स्थिति को देखते हुए प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा स्थगित करने का फैसला किया। निर्जला एकादशी और वीकेंड (शनिवार) के संयोग पर 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। खास तौर पर प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम और बांके बिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही, जिससे यातायात पूरी तरह जाम रहा।
प्रशासन अलर्ट, पदयात्रा रद्द प्रशासन ने जब भीड़ का अनुमान लगाया तो भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए महाराज के सेवादारों ने रात करीब 2 बजे माइक से घोषणा की कि "भीड़ अत्यधिक हो गई है, इसलिए पदयात्रा स्थगित की जा रही है।" इसके बाद हजारों श्रद्धालु निराश होकर लौटने लगे। कई लोग जम्मू, दिल्ली, राजस्थान जैसे दूर-दराज के स्थानों से दर्शन के लिए आए थे। रमणरेती चौराहे पर सबसे ज्यादा दबाव
रमनरेती पुलिस चौकी चौराहे पर हालात सबसे ज्यादा बिगड़े। पदयात्रा के लिए वहां उमड़ी भीड़ ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से तार-तार कर दिया। भारी भीड़, गर्मी और वाहनों की संख्या ने मिलकर यातायात को पूरी तरह से जाम कर दिया। ई-रिक्शा, ई-कार्ट और निजी वाहन भी जाम में फंस गए।
महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बेहाल
भीषण गर्मी और उमस के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान रहे। कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। सेवादारों और पुलिस ने मिलकर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू थी।
कई भक्त शुक्रवार रात से ही रंगोली सजाकर और भजन-कीर्तन गाकर पदयात्रा की तैयारी में जुटे थे। लेकिन रात दो बजे जैसे ही यात्रा स्थगित होने की घोषणा हुई, माहौल अचानक बदल गया। भक्तों में निराशा और चिंता का माहौल फैल गया।
TagsUpप्रेमानंद महाराजदर्शनभीड़ UpPremanand MaharajDarshanCrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





