उत्तर प्रदेश

Up News: भीषड़ हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

Sarita
16 Feb 2025 11:46 AM IST
Up News: भीषड़ हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला
x
Up News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह ट्रक में फंसकर 500 मीटर तक घसीटती चली गई। बुद्धेश्वर चौराहे के पास महिला ट्रक से उछलकर काफी दूर गिरी। नशे में धुत चालक ट्रक में फंसी स्कूटी लेकर भाग गया। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर स्कूटी भी काफी दूर गिरी। पुलिस ने आरोपी चालक का 10 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। हादसा पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड इलाके में हुआ। हंसखेड़ा के बुद्धनगर निवासी हरिपाल सिंह सेना से रिटायर हैं। वह ऑटो चलाते हैं। उनकी पत्नी नीरू सिंह (53) घर से ही टिफिन सर्विस चलाती थीं।
शनिवार रात आठ बजे नीरू इलेक्ट्रिक स्कूटी से बुद्धेश्वर पिंक सिटी में रहने वाले परिचित से मिलने जा रही थीं। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस बूथ से दस कदम पहले पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। नीरू ट्रक के पहिये में फंस गई। वह चिल्लाती रही, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। 500 मीटर तक घसीटने के बाद उसकी मौत हो गई। बुद्धेश्वर चौराहे पर झटका लगने से नीरू ट्रक से उछलकर दूर जा गिरी। उसका क्षत-विक्षत शव देखकर लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
स्कूटी ट्रक में ही फंसी रही। काकोरी नहर रोड पर एक किलोमीटर जाने के बाद स्कूटी ट्रक से उछलकर गिर गई। पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। उन्होंने ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का भी प्रयास किया। करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी चालक ने ट्रक रोक लिया।
Next Story