उत्तर प्रदेश

UP News: भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार की मौत

Sarita
15 Feb 2025 9:25 AM IST
UP News: भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई,  चार की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में रोहित (27) पुत्र सहाबुद्दीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जिला अयोध्या, पवन (24) पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, मोनू (22) पुत्र राम जी और सोमनाथ (24) पुत्र राम जी निवासी बाबा बागेश्वर नगर बभनान थाना गौर जिला बस्ती शामिल हैं। सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन, सीओ संजय सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
Next Story