- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ड्यूटी से...
उत्तर प्रदेश
UP News: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, मौत
Sarita
21 Oct 2025 7:41 AM IST

x
UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड को कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड ननकू वर्मा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र के हरिहरपुर महाराज नगर गांव के पुरवे गुरुदत्त पुरवा निवासी ननकू (40) होमगार्ड थे। रविवार को उनकी भिनगा स्थित अपर मजिस्ट्रेट कार्यालय में रात्रि ड्यूटी थी। रात्रि ड्यूटी पूरी करने के बाद सोमवार सुबह वह घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बहराइच-जमुनहा मार्ग पर शिकारी चौड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ननकू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को जब्त कर लिया गया है और जांच की जा रही है।होमगार्ड ननकू वर्मा की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
TagsUPहोमगार्डमौतUPHome Guarddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





