- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: थाने में गिरी...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में हयात नगर थाने पर हाईटेंशन लाइन गिर गई है. इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है. सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए. घटना शनिवार देर शाम की है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में नहीं आया. आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी कर आग को फैलने से रोक दिया गया है|
जानकारी के मुताबिक, थाने की बिल्डिंग के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है. इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से शनिवार देर शाम एक तार टूटकर गिर गया. तार थाने में खड़ी एक गाड़ी पर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई. थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई. गोदाम में खड़ी गाड़ियों में लगी आग|
इस सूचना पर पहले तो तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हालात को देखते हुए तीन और दमकल गाड़ियां आ गईं। पुलिस के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। अब दमकल की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये सभी गाड़ियां थाने के गोदाम में खड़ी थीं। आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं।
गनीमत रही कि यह आग थाने की बिल्डिंग के अंदर नहीं गई, अगर ऐसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झगड़े या दुर्घटना के मामलों में गाड़ियों को जब्त करके थाने में खड़ा किया जाता है। इन्हीं गाड़ियों में आग लगी है। आग से कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका है कि एक दर्जन से ज्यादा नई और पुरानी गाड़ियां जल गई हैं।
TagsUPथानेआगUPpolice stationfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





