- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौत
Sarita
25 Feb 2025 8:53 AM IST

x
UP News: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसके माता और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें स्थानीय उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि घटना जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र की है। जहां अमरजीत पाल अपनी पत्नी लीलावती और बेटे अखिलेश पाल के साथ बाइक से मिर्जापुर से अपने गांव लौट रहे थे।
वह सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर गोपालपुर गांव स्थित खरंजा फाल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया। जहां बेटे अखिलेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, माता-पिता अमरजीत पाल और लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
TagsUPट्रकबाइक सवारोंटक्करमौतUPtruckbike riderscollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





