- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 10 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत
Sarita
24 March 2025 7:33 AM IST

x
Up News: थाना क्षेत्र के नवलगंज मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दस वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे को सीएससी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
आरुष उर्फ रॉयल पुत्र रोहित निवासी नया पुरवा मजरा लोधवारी रविवार को साइकिल से नवलगंज मोड़ पर आया था। घर लौटते समय आरुष ने नवलगंज मोड़ के पास सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर पेशाब करने लगा। तभी गिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आरुष को टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय, परशदेपुर चौकी प्रभारी कृष्णचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि आरुष घर से फिंगर फूड खाने के लिए यहां आया था। आरुष कक्षा एक का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।
TagsUpट्रैक्टरबच्चेटक्करमौत Uptractorchildcollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





