- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
Sarita
20 April 2025 6:55 AM IST

x
Up News: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान अपनी बाइक से उसी गांव के विनोद चौहान व महेश के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन की पार्टी में गए थे। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद तीनों युवक घर वापस लौट रहे थे।
बाइक सवार अभी जौनपुर-केराकत राजमार्ग पर धर्मापुर बाजार के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अर्जुन चौहान (27) पुत्र समर व विनोद चौहान (33) पुत्र भरत की मौके पर ही मौत हो गई। महेश चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घायल युवक महेश चौहान को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अर्जुन और विनोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsUpपिकअपबाइक सवारोंटक्करदोमौतUppickupbike riderscollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





