उत्तर प्रदेश

Up News: जलती चिता से निकाला अधजला शव,क्या है पूरा मामला

Sarita
12 April 2025 12:40 PM IST
Up News: जलती चिता से निकाला अधजला शव,क्या है पूरा मामला
x
Up News : उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां निवासी सोहनलाल का शव शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए सिद्धनाथ घाट लाया गया। यहां घाट पर सभी रस्में निभाने के बाद चिता जलाई गई, तभी मृतक के साले ने मौके पर पहुंचकर पुलिस पर अपने साले की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जलती चिता को पानी से बुझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जांच के लिए भेज दिया।
मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार सनिगवां निवासी सोहन की मौत के बाद परिजन शुक्रवार को उसके शव को सिद्धनाथ घाट लेकर आए। जहां सभी जरूरी रस्में निभाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता जलने के तुरंत बाद मृतक के साले ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि उसके साले के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। जिससे उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है और शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
मृतक के मोबाइल ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद चिता की आग बुझाई गई और मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल परिवार का कहना है कि जीजा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। सोहन की मौत अचानक हृदय गति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम से सोहन की मौत का असली कारण पता चलेगा और हम सब उसका दोबारा अंतिम संस्कार करेंगे।
Next Story