- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: जीआरपी पुलिस...
उत्तर प्रदेश
Up News: जीआरपी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के 4 मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार
Sarita
21 Oct 2025 7:37 AM IST

x
Up News : रेलवे पर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी इटावा को एक बड़ी सफलता मिली है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र सिपाही लाल निवासी इमलिया, थाना अछल्दा, जिला औरैया, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर विभिन्न जिलों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में 5 साल की सजा भी काट चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल फोन चोरी करने में सक्रिय रूप से शामिल था।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, लखनऊ के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे, प्रयागराज के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवे जीआरपी अनुभाग, आगरा के निर्देशन में की गई। पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे के पर्यवेक्षण में, जीआरपी इटावा जंक्शन स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक सुशील कुमार एवं जीआरपी टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि यात्री सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।
TagsUpजीआरपीपुलिससफलताUP GRP police success जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





