उत्तर प्रदेश

UP News: शादी का सामान खरीदने निकले दूल्हे की मौत

Sarita
6 May 2025 11:58 AM IST
UP News:  शादी का सामान खरीदने निकले दूल्हे की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात निकलने से चंद घंटे पहले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बारात निकलने से चंद घंटे पहले सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। हजरतनगर निवासी योगेंद्र कुमार (26) मंगलवार सुबह बाइक से टांडा की ओर जा रहा था।
सरकथल गांव के पास दढ़ियाल-टांडा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और योगेंद्र काफी दूर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र की बारात मंगलवार रात को निकलनी थी।
सोमवार को ही उसकी सगाई हुई थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। वह सुबह शादी से संबंधित सामान खरीदने के लिए बाइक से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों से भरा घर पल भर में मातम में बदल गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story