उत्तर प्रदेश

Up News: प्रेमिका ने कॉल को किया अनसुना, गुस्साया प्रेमी बना जल्लाद

Sarita
3 May 2025 12:43 PM IST
Up News: प्रेमिका ने कॉल को किया अनसुना, गुस्साया प्रेमी बना जल्लाद
x
Up News: यह घटना उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के अमीनपुर गांव की है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि उसका मोबाइल फोन व्यस्त था। घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र की है, जिसमें युवक ने अपनी होने वाली पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक (करीब 23 वर्ष) और प्रतिभा (करीब 20 वर्ष) काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था और निकट भविष्य में शादी का कार्यक्रम भी तय हो गया था। दोनों के परिवार भी इस शादी के लिए राजी थे। हालांकि, घटना वाले दिन अभिषेक का फोन व्यस्त था, जिससे वह नाराज होकर उसकी ससुराल पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने लड़की पर हमला कर दिया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मों से आहत अभिषेक ने बाद में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
परिवार का कहना है कि अभिषेक शराब पीकर लड़की को धमकाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के बावजूद शक ने सबकुछ बिगाड़ दिया। पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story