- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पेंटर की...

x
UP News: लोहता के कोटवां डिहवा निवासी 50 वर्षीय पेंटर भाईलाल पटेल उर्फ भैयालाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को जेल भेज दिया। चारों ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी और शव को बोरे से ढककर उस पर शराब गिराकर आग लगा दी थी। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना, एडीसीपी सुशील कुमार, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोटवां डिहवा निवासी अशरफ अली, कोटवा के चौक बाजार मोहल्ला निवासी अब्दुल कादिर उर्फ लालू, सुल्तान उर्फ टीपू, शकील उर्फ मुन्नू हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोमवार की रात उन लोगों ने भैयालाल पटेल उर्फ भाईलाल के साथ बरकत शाह बनारसी मजार के पास बैठकर शराब पी थी।
इस दौरान उन्होंने भाईलाल से और शराब लाने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर भाईलाल को पीटकर दीवार की तरफ गड्ढे में फेंक दिया। बोरा और शराब डालकर उसे जला दिया गया। अशरफ अली पर पहले से ही मारपीट और मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। सुल्तान और शकील पर भी पहले से मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, अनुज कुमार, अमित यादव, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, भागीचंद प्रसाद, कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल थे।
TagsUPपेंटरहत्याचारजेल UPpaintermurderfourjailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





