- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पूर्व प्रधान...
उत्तर प्रदेश
Up News: पूर्व प्रधान का शव रहस्यमय हालत में मिला, हत्या की आशंका
Sarita
4 Oct 2025 12:44 PM IST

x
Up News: चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल चौराहे पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पास में पड़ी एक बाइक के आधार पर शव की पहचान गांधीनगर निवासी और इलाके के पूर्व प्रधान रामकिशुन के रूप में की।
सुबह करीब सात बजे शव मिलने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मृतक के परिवार वाले भी पहुँच गए। परिवार में कोहराम मच गया, जबकि आसपास के लोग घटना को संदिग्ध बता रहे थे।
मृतक के बेटे अंकुर कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। अंकुर के अनुसार, उसके पिता शुक्रवार को कार खरीदने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये लेकर घर से निकले थे। उनका आखिरी फोन शाम करीब साढ़े चार बजे आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जंधरपुर में हैं और बारिश के कारण देर हो गई है। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। सुबह शव मिलने से यह संदेह गहरा गया कि उनके पिता की हत्या की गई है और पैसे गायब हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जाँच की जा रही है और रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिलने से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
TagsUpशवहत्याआशंकाUPbodymurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





