उत्तर प्रदेश

UP News: गन्ना तौलने गए हाईस्कूल के छात्र पर फायरिंग मचा कोहराम

Sarita
23 Feb 2025 11:35 AM IST
UP News: गन्ना तौलने गए हाईस्कूल के छात्र पर फायरिंग मचा कोहराम
x
UP News: गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। अवैध तमंचे से निकली गोली हाईस्कूल के छात्र भानु प्रताप की बायीं आंख के आर-पार हो गई। आरोपी ने अवैध असलहे की बट से किशोर के सिर के पिछले हिस्से पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
उधर, अफरातफरी के बीच क्रय केंद्र पर कुछ देर तक तौल बंद रही। घायल छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली इटियाथोक के बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र का है। आरोप है कि गन्ना तौल कराते समय विशाल पांडेय पुत्र रमाकांत पांडेय निवासी तुलसीपुर कोड़री थाना कोतवाली देहात ने अवैध तमंचे से उस पर फायर कर दिया। इसके बाद अवैध तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और भानु प्रताप को लेकर इटियाथोक थाने पहुंचे।
पुलिस ने युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मचे बवाल के चलते केंद्र पर कुछ देर के लिए गन्ने की तौल बंद रही। रिटायर्ड फौजी राम नरेश चौबे ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी विशाल पांडेय से हमारी पुरानी रंजिश है। शुक्रवार को आरोपी विशाल पांडेय लुधियाना से आया था। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा भानु प्रताप चौबे हाईस्कूल का छात्र है।
Next Story