छत्तीसगढ़

प्रेरणादायक महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा

Nilmani Pal
23 Feb 2025 11:26 AM IST
प्रेरणादायक महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा
x

रायपुर/दिल्ली। प्रेरणादायक महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की है। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी।

इस विशेष अवसर पर मैं अपने social media account जैसे X, Instagram के accounts उनको देश की कुछ inspiring women को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।

पिछले महीने देश ISRO के 100वें rocket की launching का साक्षी बना है। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे space science में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। ISRO की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 satellites launch की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी satellites शामिल हैं। हाल के वर्षों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि space scientists की हमारी team में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

हमारे बहुत से खिलाड़ी 'खेलो-इंडिया' अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं। उत्तर प्रदेश के Javelin Thrower सचिन यादव और हरियाणा की high jumper पूजा और कर्नाटक की swimmer धिनिधि देसिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में teenage champions, उनका नंबर, हैरान करने वाला है। मुझे खुशी है, हमारे युवा एथलीटों के determination और discipline के साथ भारत आज global sporting powerhouse बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Next Story