उत्तर प्रदेश

UP News :कूड़ा डालने के विवाद में फायरिंग ,युवक की मौत

Sarita
6 Sept 2025 12:06 PM IST
UP News :कूड़ा डालने के विवाद में फायरिंग ,युवक की मौत
x
UP News: मैनपुरी के गांव जगरूपपुर में शनिवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उसके बेटों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।
घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर थे, तभी पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिजन उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे, विरोध करने पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी भूदेव और उनके बेटे ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, आरोपियों ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
Next Story