- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अवैध रिफिलिंग...
उत्तर प्रदेश
Up News: अवैध रिफिलिंग के दौरान विस्फोट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Sarita
6 Jun 2025 7:09 AM IST

x
Up News: बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में गुरुवार शाम अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान एक मारुति वैन में विस्फोट हो गया और आग लग गई। इस हादसे में वैन के अलावा आसपास के तीन मकान भी आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।अवैध एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान एक मारुति वैन में अचानक विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई।
आग ने आसपास के तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें राजरानी, संतोष और रामसनेही का मकान भी शामिल है। राजरानी के घर में रखी मोटरसाइकिल, साइकिल, चारपाई, तख्त, अनाज, कपड़े और नकदी जलकर राख हो गई। संतोष के घर में भी चारपाई और कपड़े जल गए। रामसनेही के घर में आग लगने से उसकी चारपाई, कपड़े और कुछ नकदी भी जल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
TagsUpअवैधरिफिलिंगविस्फोटलाखोंनुकसानUpillegalrefillingexplosionloss of lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





