उत्तर प्रदेश

Up News: ऊंची इमारत में लगी आग,दमकलकर्मी भी झुलसे

Sarita
21 Feb 2025 7:19 AM IST
Up News:  ऊंची इमारत में लगी आग,दमकलकर्मी भी झुलसे
x
Up News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पार्थ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसमें फंसे लोगों को बचाने पहुंचे कुछ दमकलकर्मी झुलस गए। पूरा मामला लखनऊ-कानपुर रोड स्थित पार्थ रिपब्लिक सोसाइटी अपार्टमेंट का है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां और कई कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
लखनऊ के पार्थ रिपब्लिक सोसाइटी में एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित 2 फ्लैटों में यह आग लगी है। हाइड्रोलिक मशीनों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दरअसल सूचना मिलते ही एफएसओ सरोजनीनगर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू किया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि एफएसओ को बीए सेट पहनाकर आग की लपटों के बीच अंदर भेजा गया। उन्होंने अंदर फंसे दो लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन उनके साथ एफएसओ सुमित समेत पांच अन्य दमकलकर्मी भी झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story