- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: साथी खिलाड़ी...
उत्तर प्रदेश
Up News: साथी खिलाड़ी ने गर्दन पर बैट से किया वार, युवक की दर्दनाक मौत
Sarita
5 May 2025 8:50 AM IST

x
Up News: यूपी के बुलंदशहर जिले में क्रिकेट मैच के दौरान खेल का मैदान खूनी खेल में बदल गया। हालात इस हद तक बिगड़ गए कि एक खिलाड़ी की खेल के मैदान में बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक खिलाड़ी शक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से थाना आहार में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि थाना आहार क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान ओवर की आखिरी गेंद को लेकर शक्ति और आरोपियों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी युवकों ने शक्ति की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने शक्ति की बैट और स्टंप से बेरहमी से पिटाई की। शक्ति के सीने, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। शक्ति का चाचा मोहित मैदान के पास ही अपने खेत पर काम कर रहा था। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ शक्ति खेल के मैदान में बेहोश पड़ा था। वे शक्ति को ऊंचागांव के प्राथमिक अस्पताल ले गए, जहां स्थानीय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच स्थानीय पुलिस घटना के समय खेल के मैदान में मौजूद लोगों से घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।
मृतक शक्ति कक्षा 12 का छात्र था, वह आज अपने दोस्त के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था। हत्या का आरोप भी उसके दोस्त पर है, जिसके साथ वह खेलने गया था। मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।एसपी ग्रामीण बुलंदशहर तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
TagsUpखिलाड़ीगर्दनबैटवारयुवकमौतUpplayerneckbathityoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





