उत्तर प्रदेश

UP News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हाथी, मौत

Sarita
26 Oct 2025 9:31 AM IST
UP News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हाथी, मौत
x
Up News : शिवालिक के जंगल से भटककर सुंदरपुर गाँव पहुँचे एक हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती रात की है जब हाथी पानी की तलाश में गाँव की ओर आया था। सुबह किसानों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची।ग्रामीणों के अनुसार, जंगल से भटककर सुंदरपुर गाँव की ओर आया एक हाथी खेतों के ऊपर नीचे लटके हाईटेंशन (एचटी) लाइन के तारों की चपेट में आ गया।
हाथी इन तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह जब किसान खेतों पर पहुँचे, तो उन्होंने हाथी का शव देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएफओ सहारनपुर और वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
घटनास्थल पर किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि हाथी की मौत पूरी तरह से बिजली निगम की लापरवाही का नतीजा है। जिस जगह हाथी की मौत हुई, वहाँ बिजली के तार बहुत नीचे लटक रहे थे।उन्होंने इस समस्या के बारे में बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की और उन्हें आगाह किया कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
Next Story