भारत

‘दादा’ पुलिस के हत्थे चढ़ा, एएसपी को धमकी देने वाला यूट्यूबर कौन है?

jantaserishta.com
26 Oct 2025 8:06 AM IST
‘दादा’ पुलिस के हत्थे चढ़ा, एएसपी को धमकी देने वाला यूट्यूबर कौन है?
x
जानें पूरा मामला.
संभल: फिरोजाबाद एएसपी अनुज चौधरी को धमकाने वाले मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी मशकूर रजा उर्फ ‘दादा’ को हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर सरकारी योजना का झांसा देकर ठगी करने और तमंचे के बल पर रंगदारी वसूलने का आरोप है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। मशकूर रजा वही व्यक्ति है जिसने पहले फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी को भी फोन पर धमकाया था। हालांकि इस बार गिरफ्तारी का मामला रंगदारी वसूलने से संबंधित है। पीड़ित योगेश कुमार ने थाना हजरतनगर गढ़ी में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को डींगरपुर में उनकी मुलाकात मशकूर रजा से हुई। ‘दादा’ ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए योगेश से सरकारी योजनाओं के तहत 10 लाख रुपए का लाभ दिलाने के नाम पर 1000 रुपए मांगे। बाद में मशकूर रजा ने 19 अक्टूबर की शाम योगेश और उनके साथियों को मोटरसाइकिल रोककर तमंचा दिखाकर धमकाया। डर के कारण योगेश ने 19,810 रुपए दे दिए। अपराधी ने पीड़ित को थाने में रिपोर्ट न करने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी और यूट्यूबर मश्कूर रजा का एक और ऑडियो सामने आया है। जिसमें यूट्यूबर अनुज चौधरी को धमकाता हुआ सुनाई दे रहा है। जिसमें वह अनुज चौधरी से कह रहा है कि आपने मेरा करियर खत्म कर दिया है। आपने मुझे इतना पीटा, मेरा हाथ-पैर सब बेकार कर दिया। इससे तो अच्छा होता कि आप हमें जान से ही मार देते। गोली मार देते। यूट्यूबर ने यह भी कहा- मैं छोड़ूंगा नहीं। इंसाफ होगा। मेरा नाम मश्कूर रजा है। हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है।
संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा के बाद यूट्यूबर अनुज चौधरी का इंटरव्यू करना चाहता था। उस समय अनुज चौधरी संभल के सीओ थे। यूट्यूबर ने अनुज चौधरी को फोन किया। लेकिन, उन्होंने इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। इस पर यूट्यूबर की अनुज चौधरी से बहस हुई थी। यूट्यूबर ने अनुज चौधरी को मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसएसपी का नाम लेकर धमकाया था। पुलिस ने 24 दिसंबर को यूट्यूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर अनुज चौधरी को फोन कर अपना गुस्सा निकाला। हालांकि अभी यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि ऑडियो कब का है। जबसे वायरल ऑडियो सार्वजनिक हुआ है, तबसे तय हो गया है कि मामला गंभीर है। यूट्यूबर मश्कूर रजा (उर्फ ‘दादा’) ने कॉल पर फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी को कथित तौर पर धमकाते हुए कहा कि “आपने मेरा करियर खत्म कर दिया, आप मुझे मार डालते तो अच्छा होता…मैं छोड़ूंगा नहीं, इंसाफ होगा।” ऑडियो में दोनों के बीच तीखी नोक‑झोंक और मशकूर के लगभग एकतरफा आरोप सुनाई देते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story