- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: छापेमारी के...
उत्तर प्रदेश
UP News: छापेमारी के दौरान नकली बीज बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई
Sarita
5 March 2025 10:47 AM IST

x
UP News: एसडीएम और पुलिस ने शहर के एक मकान में छापा मारकर नकली बीज की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध और आरोप लगाना शुरू कर दिया। टीम ने महिलाओं को पीछे धकेलकर एक कुंतल नकली मक्का और सरसों का बीज बरामद किया। जिला कृषि अधिकारी की ओर से मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार को कई दिनों से सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में एक मकान में नकली बीज की फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई तो इसकी पुष्टि हुई।
मंगलवार को एसडीएम मोहित कुमार और कोतवाली सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने टीम के साथ मकान पर छापा मारा। मकान में सिर्फ महिलाएं थीं। उन्होंने टीम का विरोध किया और आरोप लगाना शुरू कर दिया। टीम ने किसी तरह महिलाओं को पीछे धकेला। टीम ने मकान से 40 किलो सरसों, 60 किलो मक्का और अन्य बीज बरामद किया। बोरी सिलाई और पैकिंग मशीन भी मिली। टीम ने जांच की तो पता चला कि करीब सात माह से यहां नकली बीज की फैक्ट्री चल रही थी। यह बीज बदायूं ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों की दुकानों पर भी सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद बीज को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPछापेमारीनकली बीजफैक्ट्री UPRaidFake SeedFactoryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





