- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नशे में धुत...
उत्तर प्रदेश
Up News: नशे में धुत युवक ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
Sarita
7 Jun 2025 8:21 AM IST

x
Up News : यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह सांवली थी. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी पति नशे का आदी था और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा गांव का है|
मिली जानकारी के मुताबिक यहां सब्जी बेचने वाले अजय की शादी एक साल पहले प्रीति से हुई थी. कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी सांवली थी इसलिए वह उसे पसंद नहीं करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद पति ने घर की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया|
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, महिला के परिजन भी ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsUpनशेयुवकपत्नीहत्या Updrunkyoung manwifemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





