- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नशे में पिता...
उत्तर प्रदेश
Up News: नशे में पिता ने बेटे को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
8 March 2025 7:02 AM IST

x
Up News: बेतुआ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक भीमी गांव निवासी 58 वर्षीय सर्वेंद्र कुमार सिंह ने नशे में अपने 38 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार सिंह पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में धर्मेंद्र को दो गोलियां लगीं, जो गांठ के नीचे पैर में फंस गईं।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को नवगिरवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की हालत स्थिर, आरोपी पिता गिरफ्तार
अमेठी इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं आरोपी पिता सर्वेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
TagsUpपिताबेटेगोलीआरोपीगिरफ्तारUpfathersonshotaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





