उत्तर प्रदेश

Up News: टायर बदल रहे ड्राइवर को कार ने रौंदा

Sarita
7 May 2025 8:10 AM IST
Up News:  टायर बदल रहे ड्राइवर को कार ने रौंदा
x
Up News: थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार हुए दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की जान चली गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर पंचर टायर बदलते समय तेज रफ्तार कार ने चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करकार परिजनों को सौंप दिया।बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी नसीम (35) पुत्र टुंडी पिकअप चालक था।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह पिकअप लेकर बरेली से बदायूं आ रहा था। रास्ते में घटपुरी स्थित महाराज ढाबा के पास पिकअप का टायर पंचर हो गया। नसीम ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि नसीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि मृतक की पहचान नसीम के रूप में हुई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार की तलाश की जा रही है।
Next Story