- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: जानलेवा मांझे...
उत्तर प्रदेश
UP News: जानलेवा मांझे ने युवक की गर्दन पर किया गहरा घाव, अस्पताल में भर्ती
Sarita
24 Feb 2025 12:27 PM IST

x
UP News: बीबीडी माधव रेजीडेंसी के पास रविवार शाम एक युवक की गर्दन में मांझा फंसने से गहरा घाव हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसकी मां ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वह मां के साथ बाराबंकी जा रहा था।बाराबंकी के बरौली निवासी रामशंकर यादव विभूतिखंड में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम बेटा शुभम यादव मां मोहिनी के साथ बाराबंकी जा रहा था। बीबीडी माधव रेजीडेंसी के पास पहुंचते ही मांझा शुभम की गर्दन में फंस गया। जिससे गर्दन में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।
दर्द से कराहते हुए शुभम गर्दन पकड़कर सड़क पर गिर पड़ा। बेटे को देखकर मोहिनी भी घबरा गई। कुछ समझ नहीं पाई। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। उनकी मदद से मोहिनी अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने शुभम को पांच टांके लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई। लेकिन पतंग उड़ाने वाले कहीं नजर नहीं आए। फिलहाल शुभम अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
TagsUPमांझेयुवकगर्दनघाव UPManjhayoung manneckwoundजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





