उत्तर प्रदेश

UP News: दुकान में घुसकर दलित परिवार पर जानलेवा हमला

Sarita
5 July 2025 10:24 AM IST
UP News: दुकान में घुसकर दलित परिवार पर जानलेवा हमला
x
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के फिरिहिरी गांव में जातिगत द्वेष से जुड़ी बेहद शर्मनाक और भयावह घटना सामने आई है. जहां एक दलित परिवार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने अंडे उधार देने से मना कर दिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रिंस कुमार ने बताया कि उसका भाई धीरज कुमार गांव में अंडे की छोटी सी दुकान चलाता है. बुधवार की शाम गांव के कुछ प्रभावशाली लोग सूरजभान यादव, विवेक यादव और उनके अन्य साथी दुकान पर आए. उन्होंने पहले उधार लिया था, लेकिन फिर से उधार अंडे मांगने लगे. धीरज के मना करने पर वे लोग भड़क गए और जातिसूचक गाली देने लगे. इसके बाद उन्होंने दुकान में घुसकर हॉकी, डंडे और कुल्हाड़ी से धीरज पर हमला कर दिया|
गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर हमले में धीरज कुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. वह वहीं बेहोश हो गया. ग्रामीणों ने उसे तुरंत करौंदीकला के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया. वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सीओ और भाजपा विधायक विनय गौतम मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक राजेश गौतम ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई की मांग की। दबाव में आकर पुलिस ने एफआईआर संख्या 0138 दर्ज कर ली। एफआईआर में भादंसं की धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 110 और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का जिक्र है। आरोपियों में सूरजभान यादव, विवेक यादव, अमरनाथ यादव, उमाशंकर यादव, सत्यप्रकाश यादव, उदय यादव और 8 अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार को अभी तक कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। लोग डरे हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
Next Story