- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तालाब में...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बौंडी थाना क्षेत्र स्थित मैला ताल में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है जहां मैला ताल में एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान हरदी क्षेत्र के 22 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार संतोष दोपहर में मैला ताल की ओर गया था, जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद मैला ताल के अंदर उसका शव मिला, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsUPतालाबयुवकशवपरिजनोंकोहरामUPpondyoung manbodyfamily memberschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





