- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: डीसीएम ने...
उत्तर प्रदेश
Up News: डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर , चालक की मौत
Sarita
13 March 2025 8:08 AM IST

x
Up News: दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव कुंडेसरी निवासी बलवीर का 25 वर्षीय पुत्र विपिन अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने का बीज लेकर टांडा-दढ़ियाल मार्ग से गांव भुगरी जा रहा था। बुधवार दोपहर 12:20 बजे कस्बा दढ़ियाल में गहलोत सीमेंट स्टोर के सामने ट्रॉली का टायर पंचर हो गया। उसके बाद विपिन पंचर टायर को ठीक करने के लिए ट्रॉली के नीचे जैक लगा रहा था। अचानक टांडा की ओर से आ रही डीसीएम चालक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। गन्ने से लदी ट्रॉली विपिन के ऊपर गिर गई जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ रहे नौबत राम पुत्र जगदीश निवासी मुंशीगंज थाना टांडा के सिर में चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक विपिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन का सबसे बड़ा भाई तेजवीर उससे छोटा चंद्रपाल और सबसे छोटा विपिन था। उसकी मौत की खबर सुनकर दोनों तत्काल जिला अस्पताल की ओर दौड़े। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। उसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया। विपिन के भाई तेजवीर ने बताया कि विपिन अविवाहित था।
TagsUpडीसीएमट्रैक्टर-ट्रॉलीटक्करचालकमौत UpDCMtractor-trolleycollisiondriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





