- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बेटी ही निकली...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक व्यक्ति का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया है। व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही बेटी ने की थी, वो भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर। हालांकि पुलिस हत्या की वजह लड़की से पूछ रही है। उधर, इस मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। महुआ बारी गांव निवासी उदयभान यादव (65) मंगलवार की रात एक पार्टी में गए थे। उन्होंने अपनी बेटी से जल्दी घर आने को कहा था। उन्होंने कहा था कि दरवाजा खुला रखना, मैं जल्दी लौट आऊंगा। लेकिन जैसे ही वो घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। उदयभान जैसे ही घर लौटे तो सीधे कमरे में सोने चले गए।
तभी बेटी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता चीखते रहे, लेकिन बेटी को उन पर जरा भी रहम नहीं आया। वो बस कुल्हाड़ी से हमला करती रही। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को कमरे में ही छोड़कर भाग गई। अगले दिन वह रोने का नाटक करने लगी। वह कहने लगी कि किसी ने पापा को मार दिया है। जब पुलिस आई तो वह उन्हें भी गुमराह करती रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस जांच के दौरान बेटी से कई सवाल पूछे गए। लेकिन हर बार वह कुछ और ही कहती। पुलिस के सवालों और जवाबों में बेटी इतनी उलझ गई कि थक हारकर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी बेटी दीपाली यादव ने कहा- हमने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पापा को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही दीपाली के प्रेमी विशेष कुमार गोंड को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बेटी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया?
TagsUpबेटीपिताकातिलdaughterfathermurdererजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





