- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खाना बनाते...
उत्तर प्रदेश
Up News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटे झुलसे
Sarita
19 April 2025 7:38 AM IST

x
Up News: शादी के बाद जब दुल्हन पहली बार ससुराल आई तो घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे मां-बेटे झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर तीमारदारों ने इलाज को लेकर हंगामा कर दिया। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए।कोतवाली क्षेत्र के गांव अतिराजपुर निवासी समनपाल कठेरिया के बेटे सचिन की शादी थी। दुल्हन के घर आने के बाद शुक्रवार को खाना बन रहा था। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई।
खाना बना रही समरपाल की पत्नी कांती देवी आग की लपटों से घिर गई। मां को आग की लपटों से घिरा देख बेटा रंजीत उसे बचाने दौड़ा। रंजीत ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन खुद बुरी तरह झुलस गया। मां-बेटे के झुलसने पर शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, इलाज के लिए अस्पताल आए तीमारदारों ने हंगामा और हाथापाई कर दी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी अमन और सफाई कर्मी रजनीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
TagsUpसिलेंडरआगमां-बेटेझुलसेUpcylinderfiremother and sonburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





