उत्तर प्रदेश

UP News:शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sarita
4 Aug 2025 11:25 AM IST
UP News:शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
x
UP News: सावन के चौथे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरणनाथ मंदिर, करोहानाथ मंदिर, बालेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के अन्य शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के नारे के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और फूल, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा व अन्य सामग्रियों से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। सोमवार को भगवान शिव की पूजा का प्रमुख दिन माना जाता है। शास्त्रों में श्रावण मास में इस दिन विधि-विधान से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल, फल, भांग, धतूरा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शहर के ऐतिहासिक दुखहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और मनकापुर के बाबा करोहानाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। हजारों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
Next Story