भारत

नहीं देखा होगा ऐसा विचित्र चोर!

jantaserishta.com
4 Aug 2025 11:14 AM IST
नहीं देखा होगा ऐसा विचित्र चोर!
x
वीडियो सामने आया.
कानपुर: यूपी के कानपुर के नजीराबाद इलाके में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, रात को अरुण कुमार नाम का एक चोर विनोद कुमार के घर में घुस गया. चोर नशे में था और घर में सेंध लगाकर चोरी के इरादे से घुसा था. घर के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोर ने अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर निकालकर अपनी जेब में रख लिए. लेकिन चोरी के बाद चोर को घर के नर्म गद्दे पर ऐसी खुमारी चढ़ी कि वह वहीं सो गया.
सुबह जब विनोद कुमार की नींद खुली और वे कमरे में आए तो बिस्तर पर किसी को सोते हुए देखा. इसके बाद उनकी नजर टूटी हुई अलमारी और गायब जेवरों पर पड़ी, जिससे उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है.
यह देखकर घरवाले गुस्से से आगबबूला हो गए और उन्होंने बिस्तर पर सो रहे चोर की जमकर पिटाई की. उसकी जेब से चोरी के जेवर भी बरामद हुए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना गया है.
घरवालों ने तुरंत नजीराबाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अरुण कुमार मोहल्ले के ही दूसरी तरफ रहने वाला है. एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि अरुण कुमार नाम का चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन नशे के कारण वह वहीं बिस्तर पर सो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story