- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बेटे के साथ...
उत्तर प्रदेश
UP News: बेटे के साथ जा रही महिला से बदमाशों ने लूटी चेन
Sarita
30 May 2025 11:56 AM IST

x
UP News: बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात वीआईपी रोड के पास बेटे के साथ घर जा रही महिला की चेन छीन ली। महिला ने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आलमबाग निवासी सरोजनी अवस्थी (65) बुधवार को बेटे संजय के साथ नीलमथा में रिश्तेदार के घर गई थीं। रात करीब 12.30 बजे मां-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। वीआईपी रोड शांतिपुरम उपवन गेट के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश आ धमके।
लुटेरों ने संजय की बाइक का पीछा कर सरोजनी की चेन छीन ली। चेन छीनने के बाद बदमाश बाराबिरवा चौराहे की ओर भाग गए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है।
TagsUPमहिलाबदमाशोंलूटीचेनUPwomancriminalslootedchain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





